Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

किसान सम्मेलन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 min read
Text Size:

-समर्थन मूल्य और मुआवजे को लेकर सरकार को घेरा
अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित किसान सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई और पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने यह आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी किसान नेता को मंच पर अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया, बल्कि मुख्यमंत्री ने केवल अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया। मोहन सांई और हेमंत टाले ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंच से वर्ष 2028 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, केंद्र सरकार के नियमों के तहत हर वर्ष समर्थन मूल्य बढ़ाया जाता है, जिससे यह दर 2027 में ही 2700 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी। उन्होंने इसे दो साल बाद दाम देने की बात कहकर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply