Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

जल गंगा संवर्धन अभियान…

2 min read
Text Size:

-जिलेभर में जल संरक्षण को लेकर हुए विभिन्न कार्यक्रम  
अनोखा तीर, हरदा। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026Ó के तहत जिले के विकासखंड, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं एवं प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण कर उन्हें पुनर्जीवित करना है। नगर परिषद टिमरनी द्वारा राधा बाई की पुलिया पर श्रमदान किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद खिरकिया में प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। ग्राम आमसागर में कुएं के पास साफ-सफाई कर ‘जल है तो कल हैÓ के नारे लगाए गए तथा ग्रामवासियों से अभियान में सहभागिता की अपील की गई। ग्राम जटपुरा माल में शासकीय तालाब पर सामूहिक श्रमदान कर सफाई एवं संरक्षण कार्य किए गए। साथ ही आंगनवाड़ी भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत खिरकिया के सदस्य कुंवर सिंह कास्दे, सरपंच अर्जुन सिंह कासदे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय इवने, एपीओ मनरेगा आशीष यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण का संदेश दिया।

50 Views
What do you think?

Leave a Reply