Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष

2 min read
Text Size:

-कांग्रेस नेताओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अनोखा तीर, हरदा। विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष 2083 के पावन शुभारंभ के अवसर पर हरदा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नया बाजार स्थित ऐतिहासिक गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश का अभिषेक कर जिलेवासियों की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले और हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द व्यास उपस्थित रहे। पूजा के पश्चात नेताओं ने सभी नागरिकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अक्षय उपरित, धर्मेंद्र चौहान, रमेश सोनकर, संदीप गौर, संजय जैन, दीपक वशिष्ठ, कृष्णा विश्नोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर नव वर्ष की बधाई दी। मोहन सांई (अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी हरदा) ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर समस्त कांग्रेस परिवार के साथ गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। उन्होंने सभी से प्रेम और भाईचारे के साथ जिले की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। डॉ. रामकिशोर दोगने विधायक, हरदा ने कहा कि विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि यह नव संवत्सर हरदा विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हेमंत टाले राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि भारतीय संस्कृति के गौरवशाली हिंदू नव वर्ष 2083 का स्वागत भगवान गणेश के चरणों में वंदन कर किया गया और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। गोविन्द व्यास (हरदा ब्लॉक अध्यक्ष) ने कहा कि प्रथम पूज्य के आशीर्वाद के साथ नव वर्ष की शुरुआत करते हुए हरदा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर नव संवत्सर का स्वागत किया और जिलेवासियों के मंगल की कामना की। उन्होंने सभी को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply