Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

गैस टंकियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह विफल

2 min read
Text Size:

-कालाबाजारी पर मौन, भाजपा शासन पर गंभीर सवाल
अनोखा तीर, हरदा। नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका हरदा अमर रोचलानी ने झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे हेतु गैस टंकियों की व्यवस्था में जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और निष्क्रियता पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से बार-बार मांग करने के बावजूद गैस टंकियों की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके कारण सामाजिक स्तर पर लोगों से सहयोग लेकर किसी तरह टंकियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रश्नचिन्ह है। अमर रोचलानी ने कहा कि सबसे गंभीर बात यह रही कि गैस एजेंसी ने साफ शब्दों में कहा जब तक कलेक्टर लिखित आदेश नहीं देंगे, तब तक किसी भी सामाजिक कार्य के लिए गैस टंकी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। यह बयान दर्शाता है कि जिले में प्रशासनिक समन्वय पूरी तरह विफल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रशासन असमर्थ बना रहा, वहीं दूसरी ओर बाजार में गैस टंकियां खुलेआम ऊंचे दामों पर ब्लैक में बिकती रहीं। यह स्थिति बताती है कि कालाबाजारी पर या तो प्रशासन की पकड़ नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। अमर रोचलानी ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह कैसी व्यवस्था है, जहां आमजन और सामाजिक आयोजनों को दरकिनार कर कालाबाजारी करने वालों को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इसी तरह निष्क्रिय रहा, तो आम जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की लापरवाही और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई, तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा

34 Views
What do you think?

Leave a Reply