अनोखा तीर, हरदा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कंट्रोल रूम हरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते,, तहसीलदार राजेंद्र पंवार तथा प्रभारी थाना प्रभारी सुरेश कालभोर कोतवाली एवं रामसुमेर तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का आग्रह किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

38 Views




