-अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार
अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेश बड़ोले ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में जिले के लोगों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। समाज के संदीप पाराशर ने बताया कि कार्यकारिणी में अशोक पाराशर को महामंत्री, संदीप पाराशर को उपाध्यक्ष, संजय काशिव एवं योगमाया शर्मा को मंत्री तथा दीपक शुक्ला को सचिव बनाया गया है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में अशोक नेगी एवं रंजना भारद्वाज को शामिल किया गया है। साहित्य एवं कला क्षेत्र में साधना बलवटे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला महासभा कार्यकारिणी में किरण काशिव को परामर्शदाता, अचला गुहा को महामंत्री, मीना बरगले को उपाध्यक्ष, रंजना बिल्लौरे को इकाई प्रमुख, प्रतिभा गार्गव को मंत्री तथा मेघा पारे को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। कार्यकारिणी विस्तार में हरदा के लोगों को स्थान देने पर महासभा अध्यक्ष राजेश बड़ोले के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। नवीन दायित्व मिलने पर पदाधिकारियों को सामाजिक जनों ने बधाई दी है।

Views Today: 6
Total Views: 6

