गणगौर महोत्सव में उमड़ा उत्साह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में चैत्र मास के पहले सावे पर गणगौर महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन मंडलों द्वारा देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिनका लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। पारंपरिक गीत-संगीत और लोक रंगों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।  नगर के श्री सीताराम गार्डन में राजवैद्य परिवार द्वारा सजाया गया आकर्षक गणगौर पंडाल विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और उत्सव की रौनक को बढ़ा रहे हैं।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!