Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

डॉ. शिरीष अग्रवाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ‘आईबीआर अचीवरÓ उपाधि

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के अधिवक्ता एवं कर सलाहकार डॉ. शिरीष अग्रवाल को प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आईबीआर अचीवर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें विधि और वाणिज्य के क्षेत्र में प्राप्त विविध शैक्षणिक एवं पेशेवर योग्यताओं के लिए मिली है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि डॉ. अग्रवाल के दावे का संपादकीय बोर्ड द्वारा सत्यापन करने के बाद उस श्रेणी में अंतिम रूप दिया गया। संस्था के अनुसार केवल श्रेष्ठ और प्रमाणित उपलब्धियों को ही इस श्रेणी में स्थान दिया जाता है। रिकॉर्ड के अनुसार डॉ. शिरीष अग्रवाल ने वर्ष 2008 से 2024 के बीच विधि और वाणिज्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक योग्यताएँ प्राप्त की हैं। इनमें आईसीएआई से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेट कोर्स, सीए सीपीटी इंटरमीडिएट (ग्रुप-1), एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी, बीकॉम और एमकॉम शामिल हैं। इन उपलब्धियों के आधार पर उन्हें आईबीआर अचीवर का खिताब प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. अग्रवाल को बधाई देते हुए इसे हरदा के लिए गौरव का विषय बताया है।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply