Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पुल से नदी में गिरी बाईक

1 min read
Text Size:

-पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
अनोखा तीर, हरदा। खिरकिया के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाड़ा में गुरुवार शाम 4 बजे पुल से मोटरसाइकिल नदी में गिर गई। हादसे में सिर में चोट लगने से पिता की जान चली गई, जबकि बेटा बुरी तरह घायल है। जानकारी के मुताबिक, किशनलाल राय और उनका बेटा राहुल प्लैटिना मोटरसाइकिल से खिरकिया से बमनगांव गांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि धनवाड़ा गांव के पास डंपर ने मोटरसाइकिल को कट मारा, जिससे वह नदी में गिर गई। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।  राहगीरों ने तुरंत 112 एम्बुलेंस को फोन किया, जिसकी मदद से दोनों को खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, राहुल राय का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक किशनलाल आटा चक्की चलाते थे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply