Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

ट्रैक्टर से टकराई बाइक में लगी आग, दो की मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम मोरगढ़ी और छुरीखाल के बीच रात करीब 9 बजे हुआ। मंगलवार सुबह दोनों शवों का खिरकिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छीपाबड़ थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम आवरिया से विशाल पिता गोलू कोरकू 18 वर्ष निवासी आमसेल और उसका रिश्तेदार राकेश पिता हरिनारायण कोरकू 14 वर्ष निवासी आवरिया बाइक से आमसेल जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जिसमें आग भी लग गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को खिरकिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

26 Views
What do you think?

Leave a Reply