Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा में गणगौर महोत्सव 12 मार्च से  

1 min read
Text Size:

-होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम  
अनोखा तीर, हरदा। शहर के जय शक्ति हाउसिंग फेस-4 में मां गणगौर महोत्सव का आयोजन 12 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के तहत 12 मार्च को घट स्थापना एवं जवारे बोने का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद प्रतिदिन पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। महोत्सव के समापन अवसर पर 20 मार्च को प्रसादी भंडारा एवं विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों में शामिल होकर माँ गणगौर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन स्थल जय शक्ति हाउसिंग फेस-4, हरदा में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply