Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आगामी त्यौहारों से पहले अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनवरी माह में अवैध शराब के विरुद्ध कुल 147 प्रकरण दर्ज कर लगभग 872 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं फरवरी माह में अब तक 84 प्रकरण दर्ज कर करीब 498 लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि पुलिस ने त्यौहारों से पहले सक्रिय रणनीति अपनाते हुए जमीनी स्तर पर सघन कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है और अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस की यह सक्रियता न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आमजन में सुरक्षा, विश्वास और सकारात्मक माहौल स्थापित करने का भी प्रयास है।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply