Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

‘बाल मित्र जागरुकता अभियानÓ पर हुआ कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा। शहर के बस स्टैंड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास में 26 फरवरी को हरदा पुलिस द्वारा संचालित ‘ बाल मित्र जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रावास के लगभग १०० छात्रों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। थाना कोतवाली से सउनि जितेंद्र राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल ने विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, नशे के सेवन से होने वाली मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित करना, उन्हें साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना था। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और विषयों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply