Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही

1 min read
Text Size:

-4 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने विशेष गहन पुनरीक्षण  2026 लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के प्रकरणों के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर विधानसभा क्षेत्र 134-टिमरनी के 4 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी किये है। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हंै, उनमें उपवनक्षेत्रपाल वनमण्डल हरदा सुकुमार उइके व रामलाल मरापे, पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती भावना रानी तथा उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मधुर सक्सेना शामिल है। सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर  उपस्थित होकर अपना प्रति उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply