Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

रविदास जयंती पर अहिरवार समाज ने निकाली शोभायात्रा

2 min read
Text Size:

-सामाजिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
अनोखा तीर, टिमरनी। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर नगर में आदर्श अहिरवार समाज संगठन द्वारा जिले के समस्त सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपरांत स्थानीय अंबेडकर भवन में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह एवं पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समाजजनों ने उनके संदेशों को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारे को सच्चा धर्म मानने, समाज की उन्नति तथा बच्चों को उच्च शिक्षा और आदर्श संस्कार देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अभिजीत शाह ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर ने शासन से सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ज्योतिरादित्य उपाध्याय, अहिरवार समाज के संस्थापक मुरली रंगीले, नियंत्रण कमेटी अध्यक्ष के एल जाटव, जिला अध्यक्ष रामस्वरूप निवारे, आरसी तिलवारी, हरिराम मंडराई, लक्ष्मण सिंह सिलोटे, जीपी अहिरवार, नारायण अटेरिया, मुकेश रंगीले, सुंदरलाल नंदमेहर, कचरया जी, रामेश्वर मंसुरे, रामचरण लोंगरे, पंचम लोंगरे, अर्जुन राठौर, रामदेव ठाकरे, महेश निमोरे, अनिल लोगरे, सुनील मंडराई, सूरज रंगीले, तहसील अध्यक्ष रामसिंह गन्नोंरे, अमरसिंह नंदमेहर, ललित निमोरे, विनोद मंडराई, हुकुम निवारे, कार्य

87 Views
What do you think?

Leave a Reply