अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मौर्य ने बताया कि कृष विज्ञान केंद्र में ग्रीष्मकाल में फसल उत्पादन के लिए एमएच 1142 मूंग विक्रय हेतु उपलब्ध है। यह ज्यादा पैदावार देने वाली, रोग प्रतिरोधी किस्म है जिसे हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है। यह कम समय में पकने (लगभग 60-70 दिन), चमकदार हरे बीजों और उत्तरी भारत में खरीफ (बारिश का मौसम) और गर्मियों में बुवाई के लिए उपयुक्तता के लिए जानी जाती है। यह एन्थ्रेक्नोज और पाउडरी मिल्ड्यू के प्रति प्रतिरोध प्रदान करती है। इसमें गहरे रंग की फलियाँ लगती हैं, जिससे कटाई आसान हो जाती है, और अच्छे प्रबंधन से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार देती है। डॉ. मूरे ने बताया कि फाउंडेशन एफ-2 बीज लगभग 11900 रूपये प्रति क्विंटल की दर से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से खरीदी जा सकती है। इस बीज पर किसी तरह का अनुदान नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने तथा क्रय करने के लिये कृषि विज्ञान केंद्र हरदा ग्राम कोलीपुरा टप्पर में वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती से मोबाइल नंबर 9713579386 संपर्क किया जा सकता है।
Views Today: 2
Total Views: 72

