आज लेंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे दिलायी जाएगी। मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है और उसी दिन अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाती है। इस वर्ष 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से यह शपथ 23 जनवरी को सभी कार्यालयों में दिलाई जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने जिले के सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!