-टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में आज लगेंगे शिविर
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत निर्धन परिवारों को नि:शुल्क गैस प्रदाय करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि जिले के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में निवासरत अन्य जनजातीय परिवारों को गैस कनेक्शन प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर जारी किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित 103 ग्रामों की पंचायतों में नि:शुल्क गैस उपलब्ध कराने के लिये गैस एजेन्सियों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होने निर्देशित किया है कि इन शिविरों में गैस एजेन्सियां हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरान्त गैस कनेक्शन देना सुनिश्चित करेंगे। जारी आदेश अनुसार 23 जनवरी को टिमरनी के ग्राम टेमरूबहार व गांगराढाना, खिरकिया के ग्राम केवलारी, मोरगढ़ी तथा हरदा के ग्राम लोटिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Views Today: 2
Total Views: 74

