गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 26 जनवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये है। उन्होने निर्देशित किया है कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा तथा इसके साथ मिठाई का वितरण किया जावे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जावे तथा भोजन शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो। इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। जनसहयोग से प्राप्त राशि को 26 जनवरी को होने वाले विशेष भोज पर ही व्यय किया जावे। विशेष भोज में शाला में दर्ज छात्र-छात्राएं, शाला का स्टाफ, अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन, माताएं, जनसहयोग प्रदाय करने वाले गणमान्य व्यक्ति, आमंत्रित जनप्रतिनिधि तथा निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी सम्मिलित होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!