नर्मदा जयंती महोत्सव, अधिकारियों को दायित्व सौंपे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के हंडिया घाट पर 25 जनवरी को शाम 7 बजे से नर्मदा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेटिंग, बैठक व्यवस्था, शामियाना व मंच व्यवस्था के लिए वन विभाग व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौंपे है। इसी प्रकार कार्यक्रम शुभारम्भ, दीप प्रज्जवलन व रंगोली की व्यवस्था के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग व जन अभियान परिषद को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था के लिए चिकित्सा विभाग, कानून व्यवस्था के लिये पुलिस प्रशासन तथा मंच संचालन के लिये शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

error: Content is protected !!