अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में वन स्टॉप सेंटर, जिला हरदा द्वारा एक प्रेरणादायी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी मान राजा रंगारे के मार्गदर्शन एवं प्रशासक सुचिता एक्का के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला हरदा के प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें 31 बालिकाएं एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में देवीसिंह तेकाम, प्र.वि.ख. प्रबंधक तथा लोकेश रावत, सहायक प्रबंधक, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जनपद पंचायत हरदा की उपस्थिति रही। साथ ही वन स्टॉप सेंटर हरदा के स्टाफ की सहभागिता भी रही। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की ऋतु राजपूत द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आवास, पुनर्वास सहायता तथा 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। इसके साथ ही 112, 1098, 1930 एवं 1500 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बाल विवाह के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों पर भी सारगर्भित जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।
Views Today: 2
Total Views: 52

