ग्राम गोगिया में आनंद उत्सव आयोजित, बच्चों में उत्साह-उत्सव का माहौल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हरदा में चयनित नवांकुर संस्था घासीराम शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण समिति, हरदा सेक्टर-5 द्वारा ग्राम गोगिया में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति सदस्य विक्रमादित्य टांक ने की, जबकि मुख्य अतिथि गोगिया प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती सविता उईके रहीं। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद मेंटर जया साकल्ले, समिति की कोषाध्यक्ष शीतल टांक, नांदरा से प्रभारी प्राचार्य शिक्षक सोहनलाल जाजड़ा, सुरजना से प्रभारी प्राचार्य शिक्षक रामाधार यादव, प्रभारी प्राचार्य शिक्षक वैभव मोहरीर, अतिथि शिक्षक आयुष बामने, राजेश पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमबाई जाट, अंगूरी राठौड़, लक्ष्मी बाई, छाया बाई, समोता बाई सहित लगभग 50 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ से हुई, इसके बाद पर्यावरण के महत्व को बताते हुए वृक्षारोपण किया गया। आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें जलेबी दौड़ में मयंक प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय और पूजा (बालिका) तृतीय रहे। मेंढक दौड़ में आनंद प्रथम, अतुल द्वितीय तथा बालिका वर्ग में नंदनी प्रथम और सलोनी द्वितीय रहे। बोरी दौड़ में शिवराज प्रथम, आयुष द्वितीय और युवराज तृतीय रहे, जबकि नींबू-चम्मच दौड़ में आदित्य प्रथम और भूमि जाट द्वितीय रहे। कुर्सी दौड़ में शिवानी प्रथम और तनिष्का द्वितीय रहे, वहीं कबड्डी में देव प्रथम और दिनेश द्वितीय रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और शिक्षा उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा विक्रमादित्य टांक द्वारा बच्चों के अधिकार, उनसे संबंधित योजनाओं और करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों को उपयोगी वस्तुएं और टॉफी तथा सभी उपस्थित महिलाओं को भी उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!