अनोखा तीर, हरदा। ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा में चयनित नवांकुर संस्था घासीराम शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण समिति, हरदा सेक्टर-5 द्वारा ग्राम सुरजना में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुमन दायमा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य विक्रमादित्य टांक रहे। विशिष्ट अतिथियों में जन अभियान परिषद मेंटर जया साकल्ले, घासीराम शिक्षण एवं सामाजिक कल्याण समिति की कोषाध्यक्ष शीतल टांक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चिंता बाई सहित अन्य ग्रामीणजन भागीरथ दायमा, जयनारायण, प्रस्फुटन समिति सुरजना के अध्यक्ष माखनलाल कीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 25 बच्चे भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। विक्रमादित्य टांक द्वारा बच्चों के अधिकारों, उनसे संबंधित योजनाओं एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को उपयोगी सामग्री एवं टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता और बच्चों के उत्साहपूर्ण शामिल होने से आनंद उत्सव सफल और प्रेरणादायी रहा।
ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत सुरजना में आनंद उत्सव आयोजित

68 Views


