प्रशिक्षण में 26 दीदियों को अक्षर साथी बनाया

अनोखा तीर, हरदा। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत हरदा विकासखंड में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं आजीविका मिशन के निर्देशानुसार समूह में कार्यरत कक्षा नवमीं या उससे अधिक शिक्षित दीदियों को गुरूवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सह समन्वयक मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में 26 दीदियों को अक्षर साथी बनाया गया। जो अपने समूह में कार्यरत या अपने परिवार में असाक्षर है, उन्हें शिक्षित किया जाए। इससे पहले राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निर्मित एप पर पंजीयन करवाया गया। साथ ही उन्हें कक्षा साथी नियुक्त किया गया। दीदियों को असाक्षर की पहचान कैसे की जाए इस संबंध में जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए है या जिन्हें बुनियादी शिक्षा का ज्ञान तो है पर साक्षर होने का कोई भी प्रमाण नहीं है, जिन्हें बुनियादी शिक्षा का ज्ञान ही नहीं है उसे असाक्षर माना जाए। जैसे जोड़ घटाना पढ़ना लिखना आदि उनकी समग्र आईडी लेकर एप पर पंजीयन किए गए। उन्हें सामाजिक चेतना केंद्र में या अध्यान केंद्र में उनके समय अनुसार एप के माध्यम से ही पढ़ाए जाने की बात कही है।

60 Views

Leave a Reply