जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी कार्य समय सीमा में पूरे हों

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कमिश्नर एवं कलेक्टर ने निर्माणाधीन टंकियों का किया निरीक्षण
अनोखा तीर, हरदा। कमिश्नर के.जी. तिवारी एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिले के ग्राम छीपानेर, तजपुरा, पांचातलाई, कमताड़ा का भ्रमण कर जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सभी टंकियों का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम छीपानेर की पानी की टंकी 10 मार्च तक, तजपुरा की टंकी ढाई माह में, पांचातलाई की टंकी 15 फरवरी तक एवं कमताड़ा की टंकी 8 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने उपरोक्त टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। पांचातलाई के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम डोमरी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के भी कमिश्नर द्वारा निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त जीसी दौहर सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
हितग्राही को खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की
भ्रमण के दौरान कमिश्नर व कलेक्टर द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम तजपुरा में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने इस दौरान गांव के निर्मला संतोष को खाद्यान्न की पात्रता पर्ची भी प्रदान की। इस दौरान उन्होने सभी पात्र हितग्राहियों के आवेदन सम्मिलित करने के शिविर में मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!