-आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व
अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्वÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसेफ ने बताया कि इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ”वंदेमातरम् चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे गये कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें श्रीमती रचनाबाई, राजगढ़ व साथियों द्वारा बुन्देली/देश भक्ति लोकगीत तथा गिरधारीलाल गहलोत उज्जैन व साथियों द्वारा भवाई लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
Views Today: 2
Total Views: 94

