आज बसंत पंचमी पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मॉ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। इसको लेकर पहले से तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक स्थलों के अलावा नर्मदा तट पर सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जो पर्व पर नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। पर्व से पहले हंडिया और नेमावर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ के मद्देनजर नर्मदा के घाटों पर विशेष व्यवस्थाओं को पूरा किया गया है। ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा ना हो। गौरतलब है कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर मॉ सरस्वती की आराधना करती हैं। शहर की अभिषेक ग्रीन वेली के पास स्थित देवस्थान पर भी विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसादी का आयोजन रखा गया है।

58 Views

Leave a Reply