ब्रह्मलीन मस्तराम बाबा की प्रतिमा स्थापना आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– एक दिन पहले अन्न, पुष्प, फल एवं जलाधिवास
अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्राचीन मस्तराम आश्रम में आज ब्रह्मलीन मस्तराम बाबा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। एक दिन पहले यानि गुरूवार को पं प्रमोदाचार्य, पं मयूर तिवारी एवं पं नंदकिशोर व्यास द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना प्रारंभ की। दो दिवसीय स्थापना कार्यक्रम के पहले रोज मस्तराम बाबा की प्रतिमा का जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास और अन्नाधिवास किया गया।  पं मयूर तिवारी ने बताया कि प्रथम दिवस मंडल भरे गए। उन्होंनें यह भी बताया कि आश्रम में मस्तराम बाबा की प्रतिमा उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ स्थापित की जाएगी। इससे पहले आश्रम में अखंड रामायण का पाठ जारी है, जिसका शुक्रवार को समापन होगा। इसी दिन अभिषेक भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साधु-संतोंं के अलावा दूर दूर से भक्तगण आश्रम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आश्रम में मंत्र गूजेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

error: Content is protected !!