विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सुनवाई आज

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सुनवाई 22 जनवरी को वृत्त कार्यालय नर्मदापुरम में दोपहर 12 बजे से 4 बजे आयोजित की जाएगी। महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि फोरम में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। इस फोरम में हरदा उत्तर/ दक्षिण संभाग के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

102 Views

Leave a Reply