अनोखा तीर, हरदा। ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा में चयनित नवांकुर संस्था घासीराम शिक्षक एवं सामाजिक कल्याण समिति, हरदा सेक्टर-5 द्वारा अब गांव खुर्द में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्याम चोयल ने की। मुख्य वक्ता जिला समन्वयक संदीप गौहर रहे। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य विक्रमादित्य टांक तथा विशिष्ट अतिथि शासकीय माध्यमिक उच्चतर शाला के प्राचार्य एस.एस. नेगी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि राजेश भाटिया शामिल हुए। अन्य अतिथियों में पूर्व जनपद सदस्य कैलाश गोल्या, पूर्व सरपंच कमल सिंह कुशवाह, जन अभियान परिषद मेंटर जय साकल्ले, घासीराम शिक्षक एवं सामाजिक कल्याण समिति की कोषाध्यक्ष शीतल टांक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा प्रस्फुटन समिति अबगांव खुर्द की अध्यक्ष राजवंती कुशवाह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रंगोली, कबड्डी और दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रथम भावना विश्वकर्मा, द्वितीय रितिक राजपूत एवं तृतीय अंजलि विश्वकर्मा रहीं। बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम मयंक कुशवाह, द्वितीय कपिल मेतवा तथा तृतीय आलोक चौरे रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कंचन भाटिया, रानी कुशवाहा, राजवंती यादव, नेहा कुशवाहा, दीपिका गौर, तबस्सम शाह एवं सुहानी कुशवाहा की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग में अनुज गौर, रिजवान खान, युवराज डोयरे, नरेंद्र सेजकर, सुमित लुनिया, मयंक कुशवाहा एवं विशाल डोयरे की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में शामिल सभी बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम चोयल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कैरियर गाइडेंस के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी बच्चों को दी। बाल कल्याण समिति सदस्य विक्रमादित्य टांक ने बालक-बालिकाओं के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य एस.एस. नेगी ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों के बारे में बताया तथा इस तरह के आयोजनों को बच्चों के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Views Today: 4
Total Views: 106

