– पत्र के माध्यम से नपा का ध्यान आकर्षित कराया
अनोखा तीर, हरदा। नगर के वार्ड क्रमांक एक टंकी मोहल्ला के रहवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन-यापन कर रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसुचित जाति अरविंद कुचबंदिया ने ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया है। ताकि वार्ड में व्यवस्था सुधान हो सके। उन्होंनें कहा कि वार्ड में आरसीसी सड़क का काम लंबे समय से अधूरा है। टूटी फूटी पेयजल पाइप लाइन के कारण वार्डवासियों को परेशानी होती है। यह भी कहा कि वार्ड में सजन पहलवान के घर से चरण बालाघाटी के घर तक आरसीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ लगभग तीन वर्ष पहले हुआ था। लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते पैदल चलना दुभर हो गया है। वहीं बरसात के दिनों में स्थिति ओर ज्यादा खराब हो जाती है। वार्ड के सरकारी स्कूल के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नाली में लगे सीमेंट के पोल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे स्कूली बच्चों, वार्डवासियों तथा राहगीरों को आए दिन परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसी प्रकार वार्ड के टंकी मोहल्ला क्षेत्र में बाला ठेकेदार के घर के पास पेयजल पाइप लाइन टूट जाने से पानी सड़क पर व्यर्थ फैलता है। जिससे कीचड़, गंदगी और आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यही गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। कुचबंदिया ने कहा कि इन दोनों मुख्य समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ को लिखित आवेदन देकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। ताकि वार्डवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वार्ड के रहवासी

77 Views


