विद्यालय के सामने से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– राष्ट्रीय जाट महासभा ने सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा।  राष्ट्रीय जाट महासभा ने प्रशासन को एक ज्ञापन देकर इन्दौर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के वाली सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है, ताकि स्कूली छात्रों समेत अन्य राहगिरों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो। महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन होता है। जहां छोटे और बड़े बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में विद्यालय के सामने बने सीसी रोड से हर रोज अंनियंत्रित गति से रेत के डम्फर सहित अन्य भारी वाहन निकलते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि भारी वाहन इंदौर नागपुर नेशनल हाईवे से छोटी हरदा अंडरब्रिज से नीचे उतरकर सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के सामने से गुजरते हैं। महासभा के पदाधिकारियों ने  छोटे बच्चो की सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर उक्त सड़क से भारी वाहनो की आवाजाही पर अंकुश लगाया जाए।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!