कृषि उपज मण्डी में चार दिन बंद रहेगा नीलामी कार्य  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। 23 से 26 जनवरी तक कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मण्डी समिति हरदा ने बताया कि 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी होने तथा 24 जनवरी को माह का चतुर्थ शनिवार, 25 जनवरी रविवार तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का शासकीय अवकाश होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे 23 से 26 जनवरी तक मण्डी प्रांगण में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए नहीं लाएं।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

error: Content is protected !!