अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही,  8 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को शराब के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा के खेड़ीपुरा, टंकी मोहल्ला व पीलियाखाल, ग्राम सुल्तानपुर, रोलगांव, धूपकरण, छोटीबेड़ी, चारूवा तथा वार्ड क्रमांक 6 खिरकिया में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 950 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1,00,200 रुपए है।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

error: Content is protected !!