ब्राह्मण समाज महिला संगठन का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव प्रीति गुहा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ जोशपूर्ण जयकारों के साथ हुई। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाया और तिल-गुड़ खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सभी महिलाओं को सुहागन सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष ज्योति जोशी ने बताया कि यह आयोजन गणतंत्र दिवस से पूर्व देशभक्ति के संदर्भ में आयोजित किया गया, जिसमें परिधान भी तिरंगे के रंगों का था। तिरंगे के साथ भारत माता की जयकारे करते हुए समूह नृत्य किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन की सुंदर प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान एक सरप्राइज गेम भी रखा गया, जिसमें ‘मकर संक्रांति स्पेशल सोलह श्रृंगारÓ में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संगठन की वरिष्ठ ज्योति दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति तिवारी ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 52

Leave a Reply

error: Content is protected !!