पुलिस टीम ने 48 घंटे में शातिर चोरों को पकड़ा
– चोरी हुई बाईक समेत अन्य सामान बरामद
अनोखा तीर, हरदा। शहर के पेड़ीघाट पर19 जनवरी को फूल विसर्जन करने शाम 4 बजे पहुचे बलराम जाट निवासी ग्वाल नगर की प्लेटिना मोटर सायकल एमपी 47 एमएन 5391 कीमत करीब 60 हजार रूपए कि किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोअर् पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम किया गया। वहीं इसके दूसरे दिन यानि मंगलवार 20 जनवरी की रात फरियादी अमन पिता संतोष सैनी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रहटाखुर्द के घर में घुसकर अज्ञात आरोपी ने अमन का एंड्रायड मोबाईल कीमत 16 हजार रूपए एवं एक सेमसंग का टेबलेट कीमत 9 हजार रूपए का चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन को मिली। जिस पर अपराध क्रमांक 25/26 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस का प्रकरण कायम किया गया। दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के निर्देश प्रदान किए। गठित टीम मे सहायक उप निरीक्षक संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक करण साहू, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, आरक्षक वरिन्द्र एवं आरक्षक भगवान को शामिल किया। गठित टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़कर शातिर चोर राहुल सेन उर्फ संजू सेन पिता सत्यनारायण सेन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्वालनगर एवं देवा उर्फ दांगी पिता धूमा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी दुध डेयरी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। सहायक उपनिरीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी कि मोटर सायकल, मोबाईल और टेबलेट बेचने की फिराक मे अभिषेक ग्रीन वेली के आगे खडे होने की खबर मिली। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर दोनो शातिर चोरों को पकड़ लिया। वहीं उनके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल, मोबाईल और टेबलेट कीमत करीबन एक लाख रूपए का सामान जप्त करने में सफलता हासिल की। सिविल लाइन पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
Views Today: 2
Total Views: 40

