एक शाम, भारतीय संस्कृति के नाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया वार्षिकोत्सव
अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में वार्षिक उत्सव भारतीय संस्कृति की झलक का अत्यंत भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष, अध्यक्ष डॉ. गिरीश सिंहल डायरेक्टर, हरदा डिग्री कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि रामनिवास जाट जिला खेल अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के डायरेक्टर संदीप केकरे, प्राचार्य देवानंद सोनार और उप-प्राचार्य आर.डी. राजपूत के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बच्चों ने अनुशासन और संस्कार की एक मिसाल पेश की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों और शुभचिंतकों का विद्यालय ने हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस शाम को और भी यादगार बनाया। सरस्वती विद्या मंदिर परिवार बच्चों के उज्ज्वल एवं संस्कारित भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Views Today: 2

Total Views: 42

Leave a Reply

error: Content is protected !!