आरटीओ के चालान का खौफ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-लोगों के मोबाइल हो रहे हैक, जा रहे खातों से रुपए, पुलिस ने किया सावधान

अनोखा तीर, हरदा।  मोबाइल पर आरटीओ के चालान का खौफ फैला हुआ है। यह आरटीओ चालान कोई यातायात विभाग के आरटीओ विभाग ने लोगों क ो नहीं दिए है, बल्कि यह एक लोगों के व्हाट्स-एप्प एकाउंट पर आने वाली एपीके फाईल है, जिसे लोगों द्वारा खोलते ही उनके मोबाइल उनके ना होकर हैकरों के हाथों में चले जाते है।  धीरे-धीरे यह हैकर व्यक्ति के पूरे मोबाइल पर अपनी कमांड हासिल कर लेते हैं और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से व्यक्ति के बैंक खातों को पूरी तरह खाली कर देते हैं। मोबाइल पर चल रहे इस सायवर फ्रॉड के कारण बीते दो-तीन दिनों में ही दर्जनों लोगों के मोबाइल हैक हो गए हैं और उनके खातों से हजारों रुपए सायबर ठगों ने निकाल लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने अनोखा तीर के माध्यम से सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान फाईलों को डाउनलोड ना करें। खास कर एपीके फाईल विभिन्न नामों से लोगों को भेजी जा रही है। ऐसी फाईल खतरनाक होती है। यदि कोई फाईल गलती से डाउनलोड हो जाती है तो तत्काल इसकी शिकायत सायवर सेल को सूचित कर अपने बैंक खातों को अस्थाई रूप से बंद करवा दें।

Views Today: 2

Total Views: 60

Leave a Reply

error: Content is protected !!