अनोखा तीर, हरदा। प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हरदा, जिला हरदा के अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर मगरधा द्वारा ग्राम नकवाड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित स्वावलंबन एवं युवा संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शासकीय हाईस्कूल नकवाड़ा के प्राचार्य हेमंत गौर ने ग्रामवासियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने ग्रामोदय से भारत निर्माण तथा स्वदेशी भारत की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उत्सव के अंतर्गत मनोरंजक गतिविधियों के रूप में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रयास सामाजिक समिति के नवांकुर प्रभारी नितिन टाले ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में सभी प्रस्फुटन ग्रामों में ग्राम उत्सव आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं विचार गोष्ठियां होंगी। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नकवाड़ा अध्यक्ष भागवत राजपूत, समिति सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 66

