कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं रजनी वर्मा, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम धूपकरण के ग्रामीणों ने नदी पर जाने के रास्ते से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। छात्र आयुष गौर ने वर्ष 2024-25 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारी को छात्र की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। हरदा निवासी विजय सिंह ने मजदूरी की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्रम पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम गहाल निवासी रामगोपाल ने गल्ला प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम पचौला निवासी गोपाल ने आवेदन देकर पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

87 Views

Leave a Reply