भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक तेजाजी मंदिर परिसर हंडिया में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व नियोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान ग्राम इकाइयों की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी विभागों के आयामों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए मांग की गई कि मोरंड-गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। सिंचाई के लिए किसानों को 12 घंटे बिजली प्रदाय की जाए। सोयाबीन भावांतर योजना की राशि जिन किसानों को अब तक प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अलावा गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने तथा मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर किए जाने की मांग रखी गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो सभी तहसीलों में आंदोलन किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। हंडिया तहसील द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।  बैठक में विनोद पाटिल, शैतान सिंह राजपूत, आनंदराम किरार, ब्रजमोहन राठौर, राजेंद्र बांके, दीपचंद नवाद, श्याम पाटिल, राजनारायण गौर, दीप्ति जाट, जया धाकड़, हरिओम गौर, कैलाश गुर्जर, नारायण मातमा, बालक दास छापरे, शिवदान सिंह राजपूत, जितेन्द्र शर्मा, दीपक पटेल, सियाराम गौर, अरुण पटवारे, रूपसिंह राजपूत, यशवंत सिंह राजपूत सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 48

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!