अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय व्यंग्य कवि स्व. माणिक वर्मा की स्मृति में लगातार दूसरे वर्ष अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 24 जनवरी शनिवार रात्रि 8.30 बजे से स्थानीय बड़ा मंदिर चौक, हरदा में किया जाएगा। सम्मेलन में देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन में वीर रस कवि जगदीश सोलंकी (कोटा), शायरा अंजुम रहबर (भोपाल), हास्य कवि सुरेंद्र यादवेंद्र (बारां), हास्य कवि रमेश धुआंधार (बुरहानपुर), व्यंग्य कवि राजेंद्र गट्टानी (भोपाल), व्यंग्य कवि राजकुमार वर्मा, वंदना वर्मा तथा दुबे गीतकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन प्रसिद्ध कवि गोविंद राठी (अकोदिया मंडी) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जयकृष्ण चांडक एवं सहयोगी डॉ. शिरीष अग्रवाल, लोमेश गौर और कपिल दुबे ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कवि सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
Views Today: 2
Total Views: 92

