ट्रैक्टर टोचन विवाद : अजनास ग्राम रहा बंद

-बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे खातेगांव, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, खातेगांव। सांसद आदर्श ग्राम अजनास में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में हुए विवाद के बाद जहां सोमवार को मनीष जाट निवासी देवल के साथ हुई मारपीट के संबंध में जाट समाज के साथ पहुंचे लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। मंगलवार को सांसद आदर्श ग्राम अजनास में ग्रामवासियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर अपना विरोध प्रकट किया और अजनास में रैली निकालने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी खातेगांव पहुंचे। जहां गुर्जर छात्रावास से महिला-पुरुष ग्रामीणों ने हमारी मांगे पूरी करो, बच्चों को न्याय मिले, न्याय मिले के नारे लगाते हुए अजनास रोड से कन्नौद रोड अस्पताल चौराहा से एक विशाल रैली निकाली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां अजनास के ग्रामीणों ने ज्ञापन का वाचन कर एसडीएम प्रवीण प्रजापति को अवगत कराया कि 18 जनवरी को मंडी प्रांगण में हुई ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में हुए विवाद के बाद अजनास के लोगों पर जो प्रकरण दर्ज हुआ है। उसमें कई लोग वहां पर उपस्थित नहीं थे। इसलिए पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर अपराध दर्ज करें। जिन लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उनमें से अधिकांश युवा कॉलेज एवं विद्यालय के छात्र हैं, जिनका भविष्य खराब हो जाएगा। उनकी जांच कर फिर उनके नाम हटाएं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति ने बताया कि अजनास के प्रकरण में 15 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया था। ग्रामीणों ने जो मांग रखी है इसकी विधिवत जांच कर मामले को दिखाया जाएगा।

68 Views

Leave a Reply