अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का पालन न करने और मासिक वंदे मातरम कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, टिमरनी संजीव नागू ने तहसील कार्यालय रहटगांव के चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहा ग्रेड 3 शिवम घुरे, सहा ग्रेड 3 शरद शेजकर, भृत्य अब्दुल मुवीन और भृत्य सुरेन्द्र साकल्ले शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
77 Views



