-नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन और मिट्टी खनन में जेसीबी व पनडुब्बी जब्त
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार और संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के नेतृत्व में खनिज विभाग ने बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी छापामार कार्यवाही की। खनिज अधिकारी सुश्री प्रगति सोनवाने और खनिज निरीक्षक मनीषा तावड़े की टीम ने सोमवार की रात को 10:30 बजे एवं रात्रि 2 बजे तहसील टिमरनी एवं तहसील हंडिया में दो बड़ी कार्यवाही की। तहसील टिमरनी के अंतर्गत ग्राम गोंदागांव में पनडुब्बी द्वारा नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन पर एक पनडुब्बी जप्त जप्त कर कार्यालय कलेक्टर के सुपुर्दगी में रखी। इसी प्रकार रात 2 बजे तहसील हंडिया के ग्राम बगलातर मनोहरपुरा नदी किनारे हो रहे मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी और ट्रैक्टर थाना हंडिया की सुपुर्दगी में दिया गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों पर अवैध उत्खनन की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

63 Views


