श्रीराम कथा का शुभारंभ आज, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। खेडीपुरा में स्थित खेड़ापति मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर आज से भव्य एवं सुसंगीत श्रीराम कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. विद्याधर उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व आज सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महिलाओं, बालिकाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचन के दौरान पं. विद्याधर उपाध्याय भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और धर्म से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करेंगे। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत होने वाले भजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। कथा की पूर्णाहुति 25 जनवरी रविवार को होगी। इस अवसर पर हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों को इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा स्थल मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर होने से क्षेत्र के नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक व्यवस्था, पार्किंग, जलपान एवं प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Views Today: 4

Total Views: 120

Leave a Reply

error: Content is protected !!