अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा इकाई द्वारा एक दिवसीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हेमंत गोस्वामी, क्रीड़ा अधिकारी रामबिलास जाट, खेलो भारत संयोजिका फाल्गुनी उपस्थित रहीं। साथ ही नगर मंत्री शुभम ढोके, दानेश, निकुंज, आभास, प्रद्युम्न, रुद्र सोनी एवं आशुतोष भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही दिशा में निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर नगर मंत्री शुभम ढोके ने बताया कि अभाविप के साप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन समारोह 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे पीएम श्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

118 Views


