पिनेकल एकेडमी की एक दिवसीय शैक्षणिक यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति की ली जानकारी
अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्कूल ट्रिप के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की लोक संस्कृति, व्यवहार एवं लघु व्यवसायों की जानकारी दी गई। संस्था के संचालक अब्दुल सईद खान ने बताया कि विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों को इंदौर स्थित चौकी ढाणी ले जाया गया, जहां उन्हें पंजाब एवं राजस्थान की लोक संस्कृति से परिचित कराया गया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने एडवेंचर गेम्स, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा तथा कठपुतली नृत्य, भूल-भुलैया, जंगल वॉक, शूटिंग और अन्य पारंपरिक खेलों का भी अनुभव किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने गणेश मंदिर एवं शंकर मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। पिनेकल एकेडमी की संचालक सुल्ताना खान ने बताया कि संस्था द्वारा पाठ्येतर गतिविधियों के अंतर्गत यह यात्रा विद्यार्थियों में देश, संस्कृति और सामाजिक जीवन की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसका सकारात्मक लाभ बच्चों को मिलेगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने कन्नौद स्थित सेंट जेरॉम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी भ्रमण किया, जिससे उन्हें शैक्षणिक वातावरण और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त हुई।

Views Today: 4

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!