-देह व्यापार की संचालक महिला व एक पुरुष को किया गिरफ्तार
अनोखा तीर, बड़वाह। जिले के वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा द्वारा जिला खरगोन में अवैध गतिविधियों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना बड़वाह की पुलिस टीम द्वारा डालुका मार्केट में किराये के कमरे में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के ठिकाने पर दबिश देकर कार्यवाही की है।
हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल की जागरूकता लाई रंग
बड़वाह थाने पर 18 जनवरी को हिंदू जागरण मंच एवं विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल के कार्यकर्ता से सूचना प्राप्त हुई कि शहर के डालुका मार्केट में किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बड़वाह बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।जिसके बाद टीम को मौके स्थल जाने के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने डालुका मार्केट में किराये के कमरे पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी। जिसमे पुलिस टीम को मौके पर किराये के कमरे में सनावद की रहने वाली 1 महिला संचालक, 2 पश्चिम बंगाल से आई हुई महिलायें एवं बेड़िया निवासी 1 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस टीम को मौके पर मिली आपत्तिजनक वस्तुओं एवं मिले व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पुष्टि हुई कि मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा थाना बड़वाह पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मौके से अवैध देह व्यापार से अर्जित नकदी राशि, मोबाईल फोन, अन्य आपत्तिजनक सामग्री आदि को नियमानुसार विधिवत जप्त कर संचालक महिला व 1 पुरुष को प्रकरण में गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही के दौरान संगठन सदस्य अजय लाखन, समीर माहुले, मनोज जैन, जितेंद्र सिंह राजपूत, पप्पू शाह, नरेश शर्मा एवं संगठन की मातृ शक्ति ने पुलिस को सहयोग प्रदान किया।
Views Today: 2
Total Views: 96

