अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के गुरूवार को अवैध शराब के विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा जिले के ग्राम रामपुरा, नयापुरा, उंढाल, चिराखान, साल्याखेड़ी, करनपुरा, लोटिया, जामली दमामी, खेड़ीपुरा व टंकी मोहल्ला में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 42 पाव देशी प्लेन शराब, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 560 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 64910 रूपये है।
102 Views



